Best प्यार भरी शायरी | Pyar Bhari Shayari in Hindi

Pyar Bhari Shayari : प्यार एक एहसास है, जो दिमाग से नहीं दिल से होता है। प्यार वो नही जो कह कर दिखाया जाये, प्यार वो है जो छुप कर निभाया जाये। ये ज़रूरी नहीं है कि हम जिसे प्यार करते है वो हमेशा हमारे साथ ही रहे या फिर वो भी हमे बदले में प्यार ही दे। प्यार तो क़ुदरत का दिया हुआ एक अनमोल तोहफ़ा है। पढ़िए दिल को छू जाने वाली प्यार भरी शायरी हिंदी में और महसूस कीजिए प्यार को। और हाँ शायरी पसंद आने पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।

कोई ग़ज़ल सुना कर क्या करना, यूँ बात बढ़ा कर क्या करना, तुम मेरे थे तुम मेरे हो, खैर दुनिया को बता कर क्या करना, तुम खफ़ा भी अच्छे लगते हो, फिर तुम को मना कर क्या करना। 💖💖💖❤❤❤💖💖💖

हम ही नहीं शामिल इस जुर्मे मोहब्बत में , नज़रें जब भी मिलती थीं, मुस्कुराया तुम भी करते थे। 💖💖💖❤❤❤💖💖💖

खूबसूरत एक पल का किस्सा बन जाता है, न जाने कौन कब ज़िंदगी का एक हिस्सा बन जाता है, कुछ लोग ज़िंदगी में मिलते हैं ऐसे, जिनसे ना खत्म होने वाला रिश्ता बन जाता है। 💖💖💖❤❤❤💖💖💖

Pyar Bhari Shayari in Hindi for WhatsApp

मोहब्बत के फूल तेरे नाम करते हैं, तेरी मुकुराहटों को हम सलाम करते हैं, बन जाए तेरी ज़िंदगी खुशियों का घर, ये दुआ हम तुम्हारे लिए सुबह-शाम करते हैं। 💖💖💖❤❤❤💖💖💖

तेरी मोहब्बत में ये कैसा अहसास है, तू दूर होकर भी मेरे दिल के पास है, मैं तेरी तमन्ना को दिल से मिटाऊँ कैसे, तू समन्दर है और मुझे तेरी प्यास है। 💖💖💖❤❤❤💖💖💖

नसीब से मिलते हैं चेहरे हसीन से, इक शख्स मिला है मुझको नसीब से, रब ने बनाया उसको है इतमिनान से, लगता मुझे प्यारा वो मेरी जान से, मुझको मोहब्बत उससे बेइंतेहा हुई, वो मिल गए मुझे तो मुकम्मल दुआ हुई। 💖💖💖❤❤❤💖💖💖

Pyar Bhari Shayari in Hindi

हर वक़्त याद आने की शिकायत है आपसे, न जाने क्यों और कितनी चाहत है आपसे, लोग तो बहुत हैं याद करने को लेकिन, दिल को न जाने क्यों इतनी मोहब्बत है आपसे। 💖💖💖❤❤❤💖💖💖

सूरज की किरणों सी हैं आँखें इनकी, इनकी अदाएँ सबको बेमिसाल लगती हैं, हर लिबास ही सजता है आप पर बा खुदा, आप तो हर रंग में ही बेहद कमाल लगती हैं। 💖💖💖❤❤❤💖💖💖

वादा है मेरा तेरे सिवा किसी और को नहीं चाहूँगा, तेरे साथ रहूँ या तेरे बग़ैर बस तेरा ही बन के रहूँगा। 💖💖💖❤❤❤💖💖💖

Pyar Bhari Shayari in Hindi

हमको अच्छा नहीं लगता कोई हमनाम तेरा, कोई तुझ सा हो तो फिर नाम भी तुझ सा रखे। 💖💖💖❤❤❤💖💖💖

इतना प्यार करते हैं तुमसे कि कहना नहीं आता, बस इतना चाहते हैं कि तुम बिन रहना नहीं आता। 💖💖💖❤❤❤💖💖💖